BIG NEWS : गाजियाबाद के कार्टन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ो का माल जलकर खाक
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के एक कार्टन बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। घटना कवि नगर इंडस्ट्रियल एरिया की है। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां पहुंच चुकी है हालांकि अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।


इसे भी पढ़ें– Mukesh Khanna : शक्तिमान और महाभारत से लोगों के दिलों में बसने वाले ऐक्टर मुकेश खन्ना का निधन! जानिए क्या है सच
आग आसपास के इलाकों में भी फैल रहा है। इस घटना में मौके पर कई गाड़ियां जल कर खाक हो गई। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लोग इधर-उधर भागने लगे।
इसे भी पढ़ें– SEX RACKET : बंधक बनाकर युवती से कराया जा रहा था देह व्यापार, मौसा सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
आग कैसे लगी इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आग लगने के कारण करोड़ों का माल जलकर खाक हो गया है। हालांकि अभी तक यह भी जानकारी सामने नहीं है कि आग लगने के बाद फैक्ट्री में काम कर रहे लोगों को बाहर निकाला गया है फंसे हुए हैं।
इसे भी पढ़ें– BIG NEWS : तारक मेहता का उल्टा चश्मा के टप्पू के पापा का निधन, पाए गए थे कोरोना संक्रमित
आग की लपटें इतनी ऊपर तक उठी रही थीं कि कई किलोमीटर दूर से आसमान में इसका धुआं दिख रहा था। बता दें कि कविनगर इंडस्ट्रियल इलाके में सैकड़ों छोटी-बड़ी फैक्ट्रियां हैं। माना जा रहा है कि आग लगने के कारण करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।

