June 4, 2026

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में ब्लैक फंगस से पहली मौत..राज्य सरकार ने किया अलर्ट..स्वास्थ्य महकमे में मौत से हड़कंप

maut3

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में कोरोना (Corona) का कहर अभी गया ही नहीं था की ब्लैक फंगस (Black fungus) ने दस्तक दे दी हैं और इसकी चपेट में आने से एक की मौत भी हो गई है। ब्लैक फंगस (Black fungus) का मामला सामने आने के बाद पहली मौत की खबर ने स्वास्थ्य महकमे की चिंता बढ़ा दी है।


इसे भी पढ़ें– लॉकडाउन ब्रेकिंग : बैठक के बाद लिया गया बड़ा निर्णय.. रायपुर सहित इन चार जिलों में लॉकडाउन में मिलेगी छूट.. सीएम ने कलेक्टरों को दी छूट देने की अनुमति

भिलाई के सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले युवक कोरोना से संक्रमित (corona positive) हुआ था। वहीं इलाज के बाद ब्लैक फंगस Black fungus से संक्रमित हो गया। मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। बताया जा रहा है कि युवक शुगर समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित था। दुर्ग CMHO ने सभी निजी अस्पतालों को अलर्ट किया है।

इसे भी पढ़ें– LOCKDOWN BREAKING : 18–44 साल के लोगों का वैक्सिनेशन स्थगित के साथ 31 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

ब्लैक फंगस (Black fungus) बीमारी को राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिलों में फंगस (Black fungus) के उपचार के लिए सभी जरूरी दवाओं की उपलब्धता के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को दिए हैं।


You may have missed