July 20, 2026

LOCKDOWN BREAKING : 18–44 साल के लोगों का वैक्सिनेशन स्थगित के साथ 31 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

IMG_20210512_195824

कोरोना की दूसरी लहर की चैन तोड़ने के लिए महाराष्ट्र (Maharashtra) में 31 मई तक लॉकडाउन (Lockdown) गया है। इसके साथ ही जरूरी सेवाओं के लिए दी गई छूट पहले की तरह जारी रहेगी। माना जा रहा है कि ये फैसला सरकार ने एक बार फिर संक्रमण के केसों में हुई बढ़ोत्तरी के बाद लिया गया है। 10 मई तक संक्रमण के केसों में कमी देखी गई, तो उसके बाद संक्रमण का आंकड़ा फिर से बढ़ने लगा है।


इसे भी पढ़ें– BIG NEWS : तीन बेटियों और एक बेटे के साथ मां ने लगाई पुल से छलांग, कारण जान आप भी हो जायेंगे हैरान

वहीं महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government ) ने 18 साल से 44 साल तक की आयु वालों के लिए शुरू किए गए वैक्सीनेशन के तीसरे चरण के अभियान को भी फिलहाल रोक दिया गया है। अब राज्य सरकार द्वारा पहले उन्हें वैक्सीन दी जाएगी, जिन्हें अभी तक दूसरी डोज नहीं दी गई है। राज्य सरकार के अनुसार अभी 16 लाख कोविशील्ड और चार लाख को-वैक्सीन की डोज अभी देना बाकी हैं, जबकि सरकार के पास 7 लाख कोविशील्ड और तीन लाख को-वैक्सीन की डोज हैं।

इसे भी पढ़ें– सेक्स के अड्डे को बनाया गया कोरोना टेस्टिंग सेंटर और कॉल गर्ल्स कर रही कोरोना की जाँच, जाने कहा का है यह पूरा मामला

आपको बता दे की महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना के नए केसों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने लगी है। यहां 10 मई तक नए केसों की संख्या में कमी देखी गई, लेकिन 11 मई को फिर नए केसों की संख्या 40 हजार का आंकड़ा पार कर गई। वहीं अब फिर से 24 घंटे में आने वाले नए कोरोना केसों की संख्या 40 हजार से अधिक है। राज्य में आज 46 हजार 781 नए केस सामने आए, वहीं 816 कोरोना संक्रमित लोगों ने अपनी जान गंवा दी।


You may have missed