April 18, 2026

Sunny Leone Birthday: कुछ ऐसा रहा सनी लियोनी का एडल्ट फिल्मों से निकलकर बॉलीवुड तक का सफर, आज करती है लाखों लोगों के दिलों पर राज

images (36)

नई दिल्ली। बॉलीवुड में अपनी अदाओं से लाखों लोगों को दीवाना बनाने वाली सनी लियोन आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। सनी लियोनी नाम बेबाक एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार है। चाहे जो भी हो सनी अक्सर अपनी अपने पास्ट और निजी जिंदगी से जुड़े सवालों का बेबाकी से जवाब देती हैं। लेकिन ये सफर इतना आसान नहीं था। अश्लीलता के उस उद्योग से निकलकर हिंदी सिने जगत में आने के लिए सनी को काफी पापड़ बेलने पड़े। आज बॉलीवुड में खुद को स्थापित कर चुकीं सनी ने अनगिनत एडल्ट फिल्मों में काम किया और एक समय वह सबसे ज्यादा पॉपुलर व चर्चित स्टार थीं। उन फिल्मों के लिए उन्होंने कई पुरस्कार तक जीते थे।


Happy Birthday Sunny Leone 

आपको बता दे सनी के माता-पिता कई साल पहले कैलिफोर्निया जाकर बस गए थे। सनी का जन्म 13 मई 1981 को कनाडा में हुआ था और नाम करणजीत वोहरा था, जो पंजाबी मूल की हैं। इसके बाद पढ़ाई पूरी कर वे मॉडलिंग की दुनिया में आ गई थीं। उनका कहना था कि लंबाई कम होने की वजह से इसमें उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिल पाई। सनी ने 19 साल की उम्र में एडल्ट इंडस्ट्री में कदम रखा था और सबसे पहले समलैंगिक फिल्मों में नजर आई थीं।

#SunnyLeone

इसके साथ ही सनी का कहना था कि वे पैसे कमाकर अपने परिवार वालों को सारे सुख देना चाहती थीं। इसके बाद उन्होंने एडल्ट इंडस्ट्री का रुख कर लिया था। वे इतनी फेमस हो गई थीं कि साल 2010 में मैक्सिम पत्रिका ने उन्हें शीर्ष 12 एडल्ट स्टार में शामिल किया था। वे पेंटहाउस जो एडल्ट इंडस्ट्री की फेमस मैगजीन थी, उसके कवर ऑफ दि ईयर पर दिखाई दीं। उन्होंने $100,000 की मोटी रकम जीत ली थी।

#HappyBirthdaySunnyLeone

वही जब ये बात उनके घर वालों के सामने खुली तो उन्हें काफी असहज महसूस हुआ था। हालांकि वे नहीं चाहती थीं कि इसका खुलासा किसी और से हो। इसलिए वे सारी सच्चाई खुद ही अपने माता-पिता को बता देना चाहती थीं। ये सब जानकर उनके पैरेंट्स को काफी धक्का लगा था। हालांकि, सनी के ये कहने के बाद कि उन्हें अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीनी है, ये मामला ठंडा पड़ गया था। लेकिन माता-पिता के साथ उनके रिश्ते कभी पहले जैसे नहीं हो पाए।

Sunny leone today her 40th birthday

बात साल 2009 में सनी ने डेनियल वेबर से शादी कर ली, जिनके साथ वे उन फिल्मों में कास्ट होती थीं। इसके पहले वे ब्वॉयफ्रेंड मेट एरिक्सन के साथ नजर आती थीं। फिर सनी ने कनाडा से भारत की ओर रुख किया। उन्हें बिग बॉस 5 में वाइल्ड कार्ड प्रतिभागी के तौर पर इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आने का मौका मिला। जब शो की टीआरपी धाराशायी हो रही थी तब सनी ने आकर इसमें एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लगाया था।

उन्हें हिन्दी फिल्मों में आने से पहले कई तरह का विरोध झेलना पड़ा। उनके बैकग्राउंड को भारतीय दर्शक और लोग स्वीकार करने में असहज महसूस कर रहे थे। इस वजह से ही निर्माता और निर्देशक उन्हें रोल देने से हाथ पीछे खींच लेते थे. भारत में उन्हें पूजा भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जिस्म 2’ से नोटिस किया जाने लगा। इस फिल्म में सनी अभिनय के मानदंडों पर खरी उतरीं, जिसके बाद उन्हें कई प्रोजेक्ट मिलने लगे और इस तरह से वे एक एडल्ट स्टार से बॉलीवुड अभिनेत्री बन गईं। ’जिस्म 2’ फिल्म उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई। माता-पिता के गुजरने के बाद आज सनी के मन में एक कसक है और वे पैरेंट्स को बहुत याद करती हैं। सनी लियोनी की चिंता हमेशा उनके माता-पिता के लिए बनी रही।


You may have missed