Lockdown Breaking : अब यहां 25 मई तक के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी
पटना। कोरोना रिटर्न के बाद देश-प्रदेश में एक बार फिर लॉकडाउन या नाईट कर्फ्यू का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बिच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि कोरोना की वजह से राज्य में लगाए गए लॉकडाउन को 25 मई तक के लिए बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने ट्वीट कर ये जानकारी दी है।


आज सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गयी। लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। अतः बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) May 13, 2021
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि ”आज सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गयी। लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। अतः बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।

