May 6, 2026

10th Exam : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने किया 10वीं की परीक्षा के नियमों में बड़ा बदलाव

CG RAIPUR

रायपुर। 10वीं की परीक्षा को लेकर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। 10वीं की परीक्षा में इस बार शत/प्रतिशत अंक नहीं मिल पाएंगे। इस बार अधिकतम 582 नंबर ही मिल सकते हैं। किसी भी विषय में सौ फीसदी अंक नहीं मिलेंगे। माशिमं ने नियमों में बदलाव किया है। प्रत्येक विषय में 3 नंबर कम होंगे। छात्रों को इस बार अधिकतम 97 अंक ही मिलेंगे। वहीं मेरिट लिस्ट भी जारी नहीं की जाएगी। असाइनमेंट के आधार पर ही नंबर दिए जाएंगे



You may have missed