CG लॉकडाउन ब्रेकिंग : अब इस जिले में 24 मई की रात 12 बजे तक बढ़ाया गया लॉकडाउन.. शाम 4 बजे तक इन दुकानों को मिली खोलने की छूट
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लॉक डाउन लगाने से कोरोना के आंकड़ों में जरूर कमी आई है लेकिन कोरोना से मौत के आंकड़े अभी भी कम नहीं हुए है। जिसे देखते हुए एक बार फिर प्रदेश के कई जिलों में लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि बिलासपुर जिले में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन को लेकर जिला प्रशासन ने निर्देश जारी कर दिया है।


इसे भी पढ़ें– छत्तीसगढ़ लॉकडाउन ब्रेकिंग : इस जिले में 23 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन.. कोरोना के आंकड़ों को देखते हुए लिया गया फैसला
मिली जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन ने जिले में 24 मई रात 12 बजे तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। इस दौरान सभी मॉल, स्कूल-कॉलेज, धार्मिक स्थल, धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक आयोजन पहले की तरह प्रतिबंधित रहेंगे। इस बार लॉकडाउन में थोड़ी राहत दी गयी है। मंडिया और थोक-फुटकर दुकानें बंद रहेगी लेकिन गोडाउन, मंडी में लोडिंग-अनलोडिंग की अनुमति सुबह 4 बजे से 10 बजे तक की होगी।
इसे भी पढ़ें– ससुर से ही इश्क लड़ा बैठी बहू ने ऐसे लगाया पति को ठिकाने, मामला जान हो जाएंगे हैरान
फल, सब्जी की होम डिलेवरी 2 बजे तक केवल ठेलों और अस्थायी दुकानों के जरिये होगी। गाड़ियों में भी समाना बेंचा जा सकेगा। अंडा, मटन, मछली की दुकानें शाम 4 बजे तक खोली जा सकेगी। हालांकि सुपर मार्केट, माल और बाजार इस दौरान नहीं खुलेंगे।
इसे भी पढ़ें– LOCKDOWN BREAKING : छत्तीसगढ़ के इस जिले में 30 मई तक बढ सकता है लॉकडाउन!
स्वीगी व जैमेटो से होटल व रेस्टोरेंट में सुबह 6 बजे से रात के 9 बजे तक होम डिलेवरी की सुविधा होगा। हालांकि ग्राहकों के लिए इन हाउड डाइनिंग व टेक अवे पर प्रतिबंध होगा। गैराजा, आटा चक्की, चश्मा दुकान, निर्माण सामिग्री की दुकान, रिपयरिंग की दुकान, कृषि संबंधी दुकान शाम 4 बजे तक खुलेंगे। दुध की दुकान सुबह 7 बजे से 11 बजे तक और शाम में 5 बजे से 6.30 बजे तक होगी।
इसे भी पढ़ें– बाथरूम में नहा रही छात्रा का पड़ोसी ने बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म
बता दे की छत्तीसगढ़ के जिन जिलों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम हुई है उन जिलों में सरकार व्यापार में छूट के साथ लॉकडाउन खोलने की तैयारी में है। CM भूपेश बघेल की व्यापारियों और सभी कलेक्टरों की बैठक के बाद इसके संकेत मिले हैं।


