Sushant Singh Rajput : एक बार फिर नए अंदाज में नई स्टोरी के साथ रिलीज होगी फेमस शो पवित्र रिश्ता
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का सबसे फेमस शो पवित्र रिश्ता (Pavitra Rishta) एक बार फिर नए अंदाज में नई स्टोरी के साथ उनके फैंस के लिए रिलीज होने की तैयारी में हैं.



सुशांत (Sushant Singh Rajput) को इसी शो ने हर घर में हर दिल अजीज बना दिया था. उन्होंने इसमें मानव का रोल निभाया था. उन्होंने जिस शिद्दत से ये रोल किया था तभी से माना जाने लगा था कि सुशांत एक न एक दिन फिल्मों में भी कुछ बड़ा करेंगे.

बताया जा रहा है कि इस शो में अंकिता लोखंडे (Ankita lokhande) एक बार फिर काम करेंगी और उन्हें वो ही रोल दिया जा रहा है जो उन्होंने टीवी पर टेलिकास्ट होने वाले शो में किया था. ये रोल था अर्चना देशमुख का.

अंकिता और सुशांत ने लंबे वक्त तक इस शो में काम किया. वो एक दूसरे के इतना करीब आ गए थे. इनका अफेयर शुरू हो गया और दोनों कपल के तरह एक दूसरे के साथ रहने लगे. सुशांत वाले रोल के लिए किसी नए चेहरे की तलाश की जा रही है.

खबर के मुताबिक ये शो जी5 पर टेलिकास्ट किया जाएगा. जी5 अपने टीवी चैनल जी टीवी पर चले पुराने हिट शो को एक बार फिर ओटीटी पर नई कहानी के साथ पेश कर रहा है. हाल ही में जमाई राजा 2 और कुबूल 2 भी इसी प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किए गए. उन्हें लोगों ने खूब पसंद भी किया.

सुशांत सिंह राजपूत ( #SushantSinghRajput ) के फैंस को पवित्र रिश्ता ( #PavitraRishta ) 2.0 के रिलीज होने का लंबे वक्त से इंतजार है. बताया जा रहा है कि इस शो की स्क्रिप्ट पूरी तरह से तैयार कर ली गई है और मानव के रोल के लिए भी नए चेहरे का ऑडिशन किया जा रहा है. लॉकडाउन खत्म होते ही इसके शूट का प्लान कर लिया जाएगा.

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने इस शो से इतनी लोकप्रियता पाई थी कि उन्हें फिल्मों में जल्दी ही काम मिल गया. हालांकि टीवी के कई स्टार्स फिल्मों में आए लेकिन सुशांत का करियर जिस ऊंचाई पर पहुंचा उतनी सफलता टीवी से आए किसी दूसरे एक्टर ने नहीं देखी.

हालांकि फिल्मों में आने के बार सुशांत का अंकिता लोखंडे (Ankita lokhande) से ब्रेकअप हो गया था और वो कई दूसरी एक्ट्रेसेज को डेट करने लगे थे. जिनमें सारा अली खान, कृति सेनन से लेकर रिया चक्रवर्ती तक का नाम आता रहता है. इतनी सफलता देखकर भी सुशांत ने 14 जून 2020 को अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी.

