June 3, 2026

BIG NEWS : लकड़ी से बंधे तारों में लिपटा हुआ मिला कांस्टेबल का शव, परिजनों ने की हत्या बताकर जांच की मांग

PUSHRAJ

जांजगीर-चांपा। जिले में बीती रात कांस्टेबल का शव लकड़ी से बंधे तारों के साथ लिपटा हुआ पाया गया है। पुलिस इसे एक हादसा बताकर इस मामले की जांच कर रही है। वहीं परिजनों ने कांस्टेबल पुष्पराज की मौत को हत्या बताकर उसकी जांच उच्च अधिकारियों से कराने की मांग कर रही है।


पढ़िए पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार के रात 12 से 1 बजे की बतायी जा रही है। जांजगीर थाना क्षेत्र के सुनसान इलाके पर पुष्पराज सिंह की लाश तारों से लिपटी हुई पायी गई है। शव के पास उसकी स्कूटी भी पड़ी मिली है। इधर इस घटना की जानकारी के बाद कांस्टेबल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मृतक कांस्टेबल के परिजनोें ने इस पूरे मामले को हत्या से जोड़कर इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे है।

आ रहे थे धमकी भरे फोन-
दरअसल परिजनों का कहना हैं कि पुष्पराज पीड़ित पुलिसकर्मियों की आवाज सोशल मीडियां के माध्यम से लगातार उठा रहा था। इसी वजह से उसे कई बार धमकी भरे फोन भी आते थे। साथ ही जान से मारने की धमकी भी उसे दी जाती थी। परिजनों को आशंका हैं कि इसी वजह से उसकी हत्या की गयी होगी। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को महज एक हादसा बताकर इसकी जांच की बात कह रही है।

खबरों के अनुसार मृतक पुष्पराज सिंह पहला कांस्टेबल था जो अबतक के तीन बार बर्खास्त होने के बाद भी ज्वाॅइनिंग ले कर ड्यूटी कर रहा था। मृतक कांस्टेबल पर पुलिस आंदोलन को हवा देने का भी आरोप लगा था। पुष्पराज सिंह अभी थाना सक्ती में बतौर कांस्टेबल पदस्थ था। पुलिस आंदोलन के दौरान पुष्पराज बेहद संक्रिय भी था। लिहाजा उसके खिलाफ सस्पेंशन की कार्रवाई भी की गयी थी। 2020 में ही पुष्पराज का सस्पेंशन खत्म किया गया था और उसे सक्ती थाने में पदस्थ किया गया था।


You may have missed