फिल्म ‘डियर जिंदगी’ के ‘लव यू जिंदगी’ गाने पर झूमने वाली लड़की का निधन.. सदमे में सोनू सूद ने किया ये ट्वीट
पिछले दिनों दिल्ली के अस्पताल से एक लड़की का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें लड़की अस्पताल के बेड पर ‘डियर जिंदगी’ (Dear Zindagi) फिल्म का गाना ‘लव यू जिंदगी’ (Love You Zindagi) सुनते हुए झूम रही थी। सभी उसके हौसले की तारीफ कर रहे थे। अब अस्पताल की डॉक्टर मोनिका लंगेह ने बताया कि कोरोना से लड़की जिंदगी की जंग हार गई और उसने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।


So so sad, never ever she would have imagined that she won't be able to see her family again. Life is so unfair. So many lives which deserved to live are lost. No matter how normal our life becomes but we will never be able to come out of this phase. https://t.co/jZBQtiTD2l
— sonu sood (@SonuSood) May 13, 2021
मोनिका के ट्वीट पर सोनू सूद (Sonu Sood) ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- ‘बहुत बहुत दुखद। कभी नहीं सोचा था कि वो अपने परिवार को दोबारा देखने में सक्षम नहीं होगी। जिंदगी बहुत अन्यायपूर्ण है। कितने ही जीवन थे जो जीने के लायक थे लेकिन खो दिए। यह मायने नहीं रखता कि हमारी जिंदगी कितनी ही सामान्य क्यों ना हो जाए लेकिन हम इस दौर से कभी बाहर नहीं निकल पाएंगे।‘
She got the ICU bed but the condition is not stable. Please pray for brave girl. Sometimes I feel so helpless. It's all in the hands of almighty what we plan what we think is not in our hands. A little kid is waiting for her at home. Please pray. https://t.co/zfpWEt5dYm
— Dr.Monika Langeh (@drmonika_langeh) May 9, 2021
इससे पहले वीडियो शेयर करते हुए डॉ. मोनिका लंगेह ने जानकारी दी थी कि मृतक लड़की 30 साल की है। उसकी हालत गंभीर थी, मगर आईसीयू नहीं मिला तो कोविड इमरजेंसी में ही इसका इलाज शुरू किया। पिछले 10 दिनों से इसका इलाज चल रहा था और एनआईवी सपोर्ट पर थी। उसे रेमडेसिविर भी दिया गया, प्लाज्मा थेरेपी भी हुई। लड़की की इच्छाशक्ति बेहद मजबूत थी।

