April 18, 2026

प्राणवायू के लिए पीपल के पेड़ पर बुजुर्ग ने बनाई मचान..इसी पर बैठकर करते हैं योगा, देखे वीडियो

IMG_20210515_201249

इंदौर। कोरोना जैसी महामारी से देशभर में हाहाकार मचा हुआ है। तो इसी बीच कई लोग घरों में रहकर कोरोना से बचने के नए नए नुस्खे आज़मा रहे हैं। इसी बीच एक खबर इंदौर से सामने आया है यहां एक बुजुर्ग जिंदगी बचाए रखने के लिए अनूठी सीख दे रहे हैं।


इसे भी पढ़ें– Madhuri Dixit Birthday : डॉक्टर बनने की ख्वाइस रखती थी माधुरी दीक्षित..लेकिन बनाई अपनी अलग पहचान

दरअसल, इंदौर के समीप राऊ रंगवासा के (67) वर्षीय राजेंद्र पाटीदार ने रोज शुद्ध हवा की आपूर्ति के लिए 24 घंटे ऑक्सीजन देने वाले पीपल के पेड़ पर ही अपना डेरा डाल रखा है। लिहाजा सुबह से लेकर शाम में उन्हें जब भी मौका मिलता है, वह ऑक्सीजन की कमी को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पीपल के पेड़ पर चढ़ जाते हैं और जाकर मचान पर बैठ जाते हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी वह पेड़ पर चढ़ जाते हैं। पाटीदार शुद्ध ऑक्सीजन लेते हुए पेड़ पर ही कपालभाति, प्राणायाम और योग भी कर लेते हैं। राजेंद्र बताते हैं कि पेड़ पर बैठने से उनका ऑक्सीजन लेवल (spo2) 68 साल की उम्र में भी 99 बना हुआ है।

https://twitter.com/SatyaVijaySin20/status/1393555156931801088?s=19

उनका दावा है कि पीपल के पेड़ के साथ जो लोग प्राण वायु की जुगलबंदी करते हैं, उन्हें ना तो कोरोना हो सकता है ना ही कभी उनका ऑक्सीजन लेवल घट सकता है। पेशे से किसान राजेंद्र पाटीदार के घर के पास दो से तीन पीपल के पेड़ हैं, जिनमें एक पेड़ उनके घर से सटा हुआ है। करीब 20 दिन से पीपल के पेड़ पर संगत जमाने वाले पाटीदार की इस पहल को देखकर ग्रामीण भी खासे खुश हैं, जिन्हें पाटीदार पीपल के पेड़ का अनूठे तरीके से महत्व बता रहे हैं। उनके परिवार के सदस्य पेड़ पर चढ़ने से लेकर सभी साधन पेड़ पर ही मुहैया कराने में पीछे नहीं हटते।


You may have missed