BIG NEWS : अब यहां रेत में दबे हुए मिले सैकड़ों शव, सामने आई भयानक तस्वीर
प्रयागराज। कोरोनाकाल में एक बार फिर दहला देने वाला मामला प्रयागराज से सामने आया है। यूपी में उन्नाव, कन्नौज, कानपुर और रायबरेली के बाद अब संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) में भी गंगा नदी के किनारे शवों (Dead Bodies) को रेत में दफनाए जाने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है।


इसे भी पढ़ें– देखे वीडियो: पुलिस की टीम ने नाव पर बैठकर लोगों से की अपील..नदी में न बहाएं शव, बल्कि करें दाह संस्कार
गंगा के किनारे बीते करीब डेढ़ महीने में सैकड़ाें शवों को नदी के किनारे रेत में दफन कर दिया गया है। इसके साथ ही अभी भी शवों को रेत में दफनाए जाने का सिलसिला जारी है। शवों को दफन कर चारों ओर बांस की घेराबंदी कर दी गई है। ताकि लोगों को पता चल सके कि यहां पर शव को दफन किया गया है।
पढ़िए पूरी खबर–
दफनाए गये शवों को जहां किसी जानवरों द्वारा निकाले जाने की आशंका बनी हुई है। वहीं जून-जुलाई में गंगा का जलस्तर बढ़ने से शवों के रेत से बाहर निकलने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि यह साफ नहीं है कि दफनाए जा रहे हैं शवों में मौत कोरोना की वजह से हुई है या फिर सामान्य मौतें हुई हैं।
इसे भी पढ़ें– पति को दूध में नशीली गोली देकर पत्नी करती थी प्रेमी के साथ राते रंगीन.. ऐसे हुआ बेवफा पत्नी का पर्दाफाश
घाट पर अंतिम संस्कार कराने वाले पुरोहित प्रवीण त्रिपाठी भी गंगा नदी की रेत में इस तरह से शवों को दफनाये जाने को गलत बता रहे हैं। श्मशान घाट पर लकड़ी की कमी और प्रशासन की ओर कोई इंतजाम न किए जाने से मजबूरी में लोग शवों को रेत में दफनाकर लौट जा रहे हैं। लेकिन अभी भी प्रयागराज के ऋंगवेरपुर घाट पर शवों को दफनाए जाने को लेकर प्रशासन पूरी तरह से लापरवाह बना हुआ है।

