कोरोना ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में दिखा लॉकडाउन का असर.. मामला आज सबसे कम.. तो 129 लोगों की हुई मौत
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब लॉक डाउन का असर दिखने लगा है। इतने महीनो में आज कोरोना का आंकड़ा 8 हजार से भी नीचे आया है। लेकिन मौत 200 के करीब ही हैं। वही आज प्रदेश में 7664 कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं मरीजों की तुलना में 11 हजार 476 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य हुए हैं। प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस भी घटने लगे हैं। आज कोरोना के एक्टिव केस 1.10 लाख से थोड़े ज्यादा बचे हैं। वहीं 24 घंटे में 129 लोगों की मौत हुई है।


आज 7,664 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 11,475 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/24pMgAVItL
— Health Department CG (@HealthCgGov) May 15, 2021
रायगढ़ और जांजगीर में आज भी सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। रायगढ़ में आज जहां 617 नये केस आये हैं, तो वहीं जांजगीर में 489, सरगुजा में 432, कोरिया में 412, सूरजपुर में 520, बलरामपुर में 434, बिलासपुर में 367 नये केस आये हैं। रायपुर में आज 466, बलौदाबाजार में 343, दुर्ग में 288 और बालोद में 352 केस मिले हैं। रायपुर में आज 18 लोगों की मौत हुई है, जो पिछले कई दिनों के बाद सबसे कम आंकड़ा है। बिलासपुर में 17, रायगढ़ में 14 मौत हुई है।

