CG कोरोना ब्रेकिंग : कॉल सेंटर में काम कर रहे 14 शिक्षक हुए कोरोना से संक्रमित
कबीरधाम। कोरोना के कहर से अब तक कौन बच पाया है दरअसल कोरोना की चपेट में आम आदमी से लेकर नेता और अभिनेता भी आ गए है। वही खबर है की अब कोरोना शिक्षकों पर कहर बनकर बरस पड़ा है।


छत्तीसगढ़ के कबीरधाम के जिला मुख्यालय में आइसोलेशन कॉल सेंटर में काम कर रहे 14 शिक्षकों के एकसाथ कोरोना संक्रमित हो गये हैं। शिक्षकों के इस संक्रमण की खबर के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इतने अधिक संख्या में शिक्षकों के संक्रमित होने से शिक्षक भयभीत हैं।
दरअसल कार्यालय कलेक्टर कबीरधाम के आदेश क्रमांक/1584/कोविड-19/2021 कबीरधाम दिनाँक 08-05-2021 को जारी आदेश में दो सौ से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी जिला आइसोलेशन सेंटर यूथ भवन कवर्धा में लगाया गया है।

