June 4, 2026

अनोखी सजा : यहां लॉकडाउन तोड़ने वालों को लिखाया जा रहा भगवान राम का नाम, जानिए कहा कि है यह खबर

IMG_20210516_153653

सतना। आप सभी ने अक्सर देखा होगा की लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को या तो उठक बैठक या फिर मुर्गा बनते हुए देखा होगा लेकिन अब इन सभी से अलग एक अलग सजे का मामला सामने आया है। मध्यप्रदेश के सतना जिले में लॉकडाउन (Lockdown) तोड़ने वालों को अनोखी सजा दी जा रही है।


इसे भी पढ़ें– प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा : प्रेमी ने किया शादी से इनकार तो बिल्डिंग के पांचवे मंजिल पर चढ़कर प्रेमिका ने किया कुछ ऐसा.. की आप भी जान हो जाएंगे हैरान

यहां कोरोना गाइडलाइन उल्लंघन करने वाले भगवान राम का नाम लिख रहे हैं। पुलिस सब इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि नियम तोड़ने वालों को हम राम-नाम लेखन पुस्तिका देते हैं, जिसमें उन्हें श्री राम का नाम लिखना पड़ता है।

सतना की ये खबर वायरल हो रही है। जैसे ही इस खबर के फोटो वायरल हुए कई लोगों ने कमेंट्स करना शुरू कर दिया। कुछ ने इनकी तारीफ की और कुछ ने पुलिस को कोई और तरीका अपनाने की भी सलाह दी।

इसे भी पढ़ें– BIG NEWS : लोगों ने देखी डांसिंग ऐम्बुलेंस..जब शक होने पर देखा तो रंगरेलियां मनाते पकड़े गए 3 युवक और एक युवती

गौरतलब है कि जिले में कोरोना कर्फ्यू की समय सीमा एक बार फिर बढ़ा दी गई है। शनिवार को हुई जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में कोरोना कर्फ्यू को 23 मई की रात 11 बजे तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया। गौरतलब है कि इससे पहले 6 मई की रात 11 बजे तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया गया था।


You may have missed