BIG NEWS : कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद का हुआ निधन, पाए गए थे कोरोना संक्रमित
नई दिल्ली। कोरोना रिटर्न के बाद अब इसकी चपेट में आम आदमी से लेकर नेता और अभिनेता तक आ रहे है। इसी बीच एक खबर महाराष्ट्र से आ रही है, यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद राजीव सातव ( Congress MP Rajeev Satav ) का कोरोना से निधन हो गया है।



कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले सातव 22 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। तब सातव ने कहा था कि हल्के-फुल्के लक्षण दिखने के बाद जांच कराई जिससे मेरे कोरोना से संक्रमित होने का पता चला। हाल के दिनों में मेरे संपर्क में आए लोगों से कहना है कि वे सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें।” इसके बाद उन्हें पुणे के जहांगीर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां वे वेंटिलेटर पर थे।

