April 19, 2026

प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा : प्रेमी ने किया शादी से इनकार तो बिल्डिंग के पांचवे मंजिल पर चढ़कर प्रेमिका ने किया कुछ ऐसा.. की आप भी जान हो जाएंगे हैरान

IMG_20210516_104309

नई दिल्ली। आय दिन प्रेमी जोड़े अपनी हरकतों से चर्चाओं में बने रहते है। इसी बीच राजधानी दिल्ली के शाहदरा में गीता कॉलोनी इलाके से शनिवार को एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जहां पर एक प्रेमिका प्रेमी के शादी से इनकार करने पर एक बिल्डिंग के छत पर चढ़ गई।


इसे भी पढ़ें– CG NEWS : घर से वैक्सीन लगवाने गई महिला हुई देवर संग फरार, पति ने बेटे के साथ थाने पहुँच दर्ज कराई शिकायत

प्रेमिका वहां से कूदने की धमकियां देने लगी। करीब तीन घंटे तक चले इस हंगामे की सूचना स्थानीय पुलिस को मिली तो वह अग्निशामक विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंच गई और उन्होंने महिला को समझा-बुझाकर बिल्डिंग से नीचे उतार लिया। हालांकि इस दौरान महिला ने अपनी हाथ की कलाई काट ली थी, जिससे खून बह रहा था। पुलिस ने महिला से पूछताछ की है।

पढ़िए पूरी खबर–
मिली जानकारी के अनुसार– मामला कल शाम 4:00 बजे का है, जहां पर महिला का प्रेमी गुपचुप तरीके से मंगनी करने वाला था, इसकी सूचना प्रेमिका को लगी तो वह प्रेमी के घर धमक गई और फिर वहीं पांचवी मंजिल पर चढ़कर हंगामा करने लगी। कहने लगी अगर शादी नहीं की तो यहीं से छलांग लगा देगी। महिला पुलिस कांस्टेबल और लोगों ने प्रेमिका को समझाइश देकर नीचे उतारा। हालांकि इस दौरान युवती ने किसी नुकीली चीज से अपनी हाथ की कलाई को काट लिया था। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।

इसे भी पढ़ें– Dangerous : लेस्बियन कंटेंट स्टोरी ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर लगाई आग..बोल्ड सब्जेक्ट पर बनी यह फिल्म

पुलिस के मुताबिक, वह युवक से शादी करना चाहती है, मगर दोनों के धर्म अलग-अलग होने के कारण युवक के परिजन शादी से इनकार कर रहे हैं। युवक भी परिजनों के खिलाफ जाकर शादी नहीं करना चाहता है। ऐसे में उसने युवती से बातचीत करना बंद कर दिया।

इसे भी पढ़ें– पति को दूध में नशीली गोली देकर पत्नी करती थी प्रेमी के साथ राते रंगीन.. ऐसे हुआ बेवफा पत्नी का पर्दाफाश

शनिवार को युवती गीता कॉलोनी में युवक के मकान पर पहुंच गई। वह मकान की चौथी मंजिल की छत पर जाकर शादी नहीं करने पर कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। इसे देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग समेत एंबुलेंस को भी सूचना दी। सभी टीमें तुरंत मौके पर पहुंची।


You may have missed