June 3, 2026

एक ही दुल्हन से शादी करने बारात लेकर पहुंचे दो दूल्हे, यह पूरा माजरा देख पुलिस भी रह गई दंग

20210517_152955

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज के एक गांव में उस वक्त सब के होश उड़ गए जब एक ही दुल्हन से शादी करने बारात लेकर पहुंच गए तो दूल्हे। वही बारातियों एवं जनातियों में इसे लेकर बहस हो गई। हैरानी की बात ये है कि जो दो दूल्हे शादी के मंडप तक लड़की से शादी करने पहुंचे थे


इसे भी पढ़ें– सावधान : अगर आप ने भी लगवाया है कोरोना वैक्सीन तो सेक्स करते वक्त रखे ये सावधानी, वरना हो सकती है बड़ी समस्या

उसमें एक युवती का प्रेमी था जबकि दूसरे दूल्हे को युवती के घरवालों ने चुना था। घटना की जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। विवाह को बीच में ही रूकवा कर तीनों पक्षों को कोतवाली बुला लिया। करीब 10 घंटे की बहस के बाद लड़की की इच्छा से उसको प्रेमी के साथ भेज दिया गया।

पढ़िए पूरी खबर–
यह अजीबोगरीब मामला कन्नौज के ककलापुर गांव का है जहां रामसेवक की 20 वर्षीय पुत्री मोहनी की शादी पास के ही सौरिख थाना क्षेत्र के फूलनपुर गांव निवासी पंकज पुत्र बबलू से तय हुई थी। गुरुवार को पंकज बारात लेकर उसके घर पहुंच गया। द्वारचार की रस्म के दौरान ही छिबरामऊ थाना क्षेत्र के हयातनगर निवासी राजाराम का पुत्र अजीत भी मोहनी से शादी करने के लिए बारात लेकर ककलापुर गांव आ पहुंचे।

इसे भी पढ़ें– साथ में सो रहे पति-पत्नी और इधर रेप कर चलता बना दूसरा शख्स, युवक को पति समझ बैठी पत्नी

बताया जा रहा है कि अजीत और मोहिनी एक दूसरे को पसंद करते थे, लेकिन मोहिनी के परिजन दोनों की शादी के लिए तैयार नहीं थे। ऐसे में पिता के तय रिश्ते के मुताबिक जब बारात पहुंचने की जानकारी अजीत को हुई तो वो खुद वहां अपने परिजनों के साथ पहुंच गया। इससे अजीब स्थिति हो गई लेकिन लड़की के पिता ने जेवरात कम लाने का बहाना बनाकर अजीत से शादी कराने से मना कर बारात वापस ले जाने को कह दिया। इसपर दोनों पक्षों में बहस हो गई। बहस को बढ़ता देख घटना की जानकारी तिर्वा कोतवाली पुलिस को दी गई।


You may have missed