सावधान : अगर आप ने भी लगवाया है कोरोना वैक्सीन तो सेक्स करते वक्त रखे ये सावधानी, वरना हो सकती है बड़ी समस्या
नई दिल्ली। देश प्रदेश में एक बार फिर कोरोना रिटर्न के बाद कोरोना अपना कहर जमकर बरपा रहा है तो वही दूसरी ओर 18+ लोगों का कोविड टीकाकरण भी जारी है। इन्ही टीका करणों के बीच सोशल मीडिया में कई तरह के अफवाहें और बाते फैलाई जा रही हैं। इसी तरह सेक्स को भी लेकर कई तरह के अफवाह फैलाई जा रही है।


लोग पूछ रहे ये सवाल–
सोशल मीडिया पर भी कई लोग टीका लगने के बाद सेक्स करने को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। क्या वैक्सीनेशन के बाद सेक्स करना सेफ है, इस पर अब एक्सपर्ट सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। एक्सपर्ट की राय के मुताबिक वैक्सीन का दूसरा डोज लगने के बाद महिला और पुरुषों को कॉन्डोम जैसे साधनों का उपयोग करना चाहिए।
जानिए क्या कहा डॉक्टर ने–
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल गाजियाबाद के इंटरनल मेडिसिन के डॉक्टर दीपक वर्मा ने कहा, ”SARS-COV2 एक नोवल वायरस है और वैक्सीन इसे निष्तेज करने का काम करती है। उन्होंने कहा कि हालांकि, यह कहना अभी जल्दबाजी होगा कि कोरोना वैक्सीन का कोई साइड इफेक्ट होगा या नहीं और क्या सेक्स करने पर यह महिला या पुरुषों को प्रभावित करेगा।”
डॉक्टर ने दिए ये संकेत–
हालांकि डॉक्टर ने इस बात का संकेत जरुर दिया है कि इस समय सेक्स करने में बचाव रखा जा सकता है। चिकित्सक ने कहा, ”महिला और पुरुषों को यह सलाह दी जा सकती है कि दूसरा डोज लगने के बाद कम से कम 2-3 हफ्ते तक गर्भ निरोधक का उपयोग करें, ऐसा इसलिए क्योंकि सेक्स के दौरान शरीर के द्रव संपर्क में आते हैं। इस दौरान वैक्सीन लगवा चुके लोगों पर ये द्रव किस तरह प्रभाव डालेगा, ये कहा नहीं जा सकता है, इसलिए कंडोम का इस्तेमाल करना बेहतर होगा।”

