कोरोना का प्रकोप : कोविड-19 की दूसरी लहर में अब तक 270 डॉक्टर्स की मौत- आइएमए
नई दिल्ली। बीच भारतीय चिकित्सक संघ ने बताया कि वैश्विक महामारी कोविड-19 की दूसरी लहर में संक्रमण से 270 डॉक्टर्स की मौत हुई है। इस सूची में आइएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. केके अग्रवाल का नाम भी शामिल है, जिनकी संक्रमण से सोमवार को मौत हो गई थी। कोरोना संक्रमण से हमारे फ्रंटलाइन वर्कर्स हर दिन जंग लड़ रहे हैं। इस दौरान कोरोना वायरस में हो रहे बदलावों की चुनौतियों का भी सामना इन्हें करना पड़ रहा है।


आंकड़ों के मुताबिक, सबसे अधिक 78 डॉक्टपर्स की मौत बिहार में हुई है। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 37, दिल्ली में 29 और आंध्र प्रदेश में 22 डॉक्टतरों की मौत हुई। आइएमए कोविड-19 पंजीकरण के अनुसार, वैश्विक महामारी की पहली लहर में 748 डॉक्टआरों की मौत संक्रमण से हुई थी। इस तरह अब तक कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आकर अब तक 1018 डॉक्टौरों की मौत हो चुकी है।
आइएमए के अध्यक्ष डॉ. जेए जयालाल ने कहा, पिछले साल, भारत में कोविड-19 से 748 चिकित्सकों की मौत हुई थी और मौजूदा लहर में इतनी कम अवधि में हमने 270 चिकित्सक खो दिए हैं। वैश्विक महामारी की दूसरी लहर सभी के लिए बेहद घातक साबित हो रही है, खासकर स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए, जो अग्रिम मोर्चे पर तैनात हैं।

