April 19, 2026

मानवता शर्मसार : 10 रुपये का लालच देकर हैवान ने बनाया दो बच्चियों को अपने हवस का शिकार

du

प्रतापगढ़उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने 10 रुपए का लालच देकर दो मासूमों को अपने हवस का शिकार बनाया है। पुलिस ने दोनों बच्चियों को मेडिकल के लिए भेजने के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है


पढ़िए पूरी खबर–
मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले थाना कोतवाली नगर का है, जहां दो नाबालिग बच्चियों से एक युवक ने दरिंदगी की। गंभीर हालत में किसी तरह घर पहुंची बच्चियों की आपबीती सुनकर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों बच्चियों को मेडिकल के लिए भेजने के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने 10 रुपये का लालच देकर बच्चियों को घर बुलाकर एक 8 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। वहीं एक 5 साल की मासूम के साथ भी रेप करने का प्रयास किया है। दो मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

हैवानियत के चलते (8) वर्षीय मासूम की हालत बिगड़ गयी। जिसकों इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना सोमवार शाम की है, दोनों बच्चियां (5 और 8 साल उम्र) खेल रही थीं, उसी दौरान आरोपी शैलेन्द्र सिंह (35) दोनों को बहलाकर एकांत में ले गया और उनके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि बच्चियां बेहद बुरी हालत में घर पहुंची और माता-पिता के पूछने पर सारी बात बतायी।

तहरीर के आधार पर आरोपी शैलेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों लड़कियों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए महिला चिकित्सालय भेजा गया है। मामले में सीओ सिटी अभय कुमार पाण्डेय का कहना है कि एक मासूम बच्ची के साथ रेप की घटना हुई है, जबकि दूसरे मासूम के साथ रेप का प्रयास हुआ है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक शैलेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमा दर्ज करते हुए मामले में कठोर कार्रवाई की जा रही है।


You may have missed