Raipur Breaking : अब रायपुर में मिली कार, बाइक और कपड़ों के शोरूम को खोलने की अनुमति.. जिला प्रशासन का एक और बड़ा फैसला
रायपुर। कोरोना ग्राफ को देखते हुए प्रदेश में एक बार फिर लॉक डाउन बढ़ा है। वही राजधानी रायपुर में भी 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। इस दौरान प्रशासन ने नियमित दुकानों को ऑड-ईवन पद्धति से खेलने की अनुमति दी है। इसी बीच जिला प्रशासन ने एक और बड़ा फैसला लिया है।


इसे भी पढ़े– मानवता शर्मसार : 10 रुपये का लालच देकर हैवान ने बनाया दो बच्चियों को अपने हवस का शिकार
दरअसल प्रशासन ने अब शहर में कार, बाइक और कपड़ों के शोरूम को खोलने की अनुमति दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार कार, बाइक और कपड़ों के शोरूम शहर में शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे और रविवार को बंद रहेंगे। हालांकि प्रशासन ने नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है।

