शादी ब्रेकिंग : अब शादी में 25 लोग ही हो सकेंगे शामिल, नियम तोड़ने पर की जा सकती है सख्त कार्रवाई
उत्तर प्रदेश। शादी समारोह के लिए नया आदेश जारी कर दिया है। सरकार के निर्देश के मुताबिक अब बंद अथवा खुले स्थानों पर समारोहों में एक समय में अधिकतम 25 व्यक्तियों की ही अनुमति होगी। कार्यक्रम के दौरान सारे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन सख्ती से करना होगा।


इसे भी पढ़ें– BREAKING NEWS : ऑलराउंडर जडेजा का कोरोना से निधन..अस्पताल में कराया गया था भर्ती
नियमों का पालन कराने की पूरी जिम्मेदारी आयोजकों पर होगी। नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है।आपको बता दे की यह आदेश कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जारी किया है।


