April 18, 2026

BREAKING NEWS : ऑलराउंडर जडेजा का कोरोना से निधन..अस्पताल में कराया गया था भर्ती

kriket

नई दिल्लीकोरोना जमकर अपना कहर बरपा रहा है। वही अब क्रिकेट प्रेमियों के लिए इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है की सौराष्ट्र के पूर्व तेज गेंदबाज और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के रैफरी राजेंद्रसिंह जडेजा का कोविड-19 संक्रमण के कारण निधन हो गया। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (एससीए) ने रविवार को यह जानकारी दी।


जडेजा 66 साल के थे। एससीए ने बयान में कहा, ‘‘एससीए में सभी राजेंद्रसिंह जडेजा के असामयिक निधन से दुखी हैं जो सौराष्ट्र के अतीत के सबसे शानदार क्रिकेटरों में से एक थे। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए आज तड़के उनका निधन हुआ। जडेजा दायें हाथ के उम्दा तेज गेंदबाज होने के अलावा अच्छे आलराउंडर भी थे।

उन्होंने 50 प्रथम श्रेणी और 11 लिस्ट ए मैचों में क्रमश: 134 और 14 विकेट चटकाए. उन्होंने इन दोनों प्रारूपों में क्रमश: 1,536 और 104 रन भी बनाए।

वह सौराष्ट्र क्रिकेट संघ के चयनकर्ता, कोच और टीम मैनेजर भी रहे। बीसीसीआई और एससीए के पूर्व सचिव निरंजन शाह ने कहा, ‘‘राजेंद्रसिंह जडेजा स्तर, शैली, नैतिकता और शानदार क्रिकेट क्षमता वाले व्यक्ति थे। क्रिकेट के प्रति उनका समर्पण और योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।


You may have missed