छत्तीसगढ़ में मर्डर : शराब लाने दिए पैसे से शराब पीकर आया युवक, तो साथियों ने की गुस्से में हत्या
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में हुई अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। और हत्या के दो आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया हैं।


पढ़िए पूरी खबर–
दरअसल यह मामला ग्राम साल्हे वासडी की है। जहां अंधे कत्ल की गुत्थी को अंबागढ़ चौकी पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर सुलझा लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सड़मुख सुंदरम और तमीलन से मृतक पुनित राम सलाम ने 500 रूपये शराब लेने के लिए मांगे। वह स्वयं गांव से शराब पीकर आ गया और दोनों के लिये शराब नहीं लाया।
इसे भी पढ़ें– मदिरा प्रेमियों के लिए खुशखबरी : वैक्सीन लगवाओ, मुफ्त बियर पाओ…यहां दिया जा रहा आकर्षक ऑफर
इससे सडमुख ने अपना बचा पैसा वापस मांगा तो मृतक ने लड़ाई झगड़ा कर डण्डे से वार किया। तब दोनों आरोपियों तमीलन और सड़मुख ने मिलकर मृतक की गला दबाकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक पुनित राम सलाम बोरबेल वाहन मजदूरी का काम करता था।

