April 18, 2026

मदिरा प्रेमियों के लिए खुशखबरी : वैक्सीन लगवाओ, मुफ्त बियर पाओ…यहां दिया जा रहा आकर्षक ऑफर

IMG_20210519_211540

कोरोना से देश प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है तो वही टीकाकरण को प्रोत्साहित करने के लिए अब आकर्षक ऑफर भी दिए जा रहे हैं। ऐसा ही लुभावना ऑफर अमेरिका के वॉशिंगटन (Washington) डीसी की मेयर मुरील बोसर (Mayor Muriel Bowser) ने दिया है। उन्होंने कहा-वैक्सीन लगवाओ, मुफ्त बियर पाओ। बोसर ने ट्वीट कर बताया कि 21 साल और उससे ज्यादा के सभी लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगवाने पर बियर मुफ्त मिलेगी। इसके बाद तो टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ लगने लगी है।


इसे भी पढ़ें– फ्री फायर गेम का मास्टर माइंड बनने पर दोस्तों ने की युवक की हत्या..हर बार जीत जाता था गेम इसलिए कर दी हत्या

बता दें, अमेरिका महामारी के मामले में नंबर वन है, लेकिन इसके साथ ही वह उसे मात देने वाले देशों में भी अव्वल है। वहां 36 फीसदी से ज्यादा को टीके लगने के बाद मास्क की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। देश में अब तेजी से चहल-पहल बढ़ रही है। रेस्टोरेंट, बार, जिम भी खुल गए हैं।

इसे भी पढ़ें– SEX RACKET : पुलिस ने छापा मारकर किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़..तीन नाबालिग लड़कियों और एक महिला को कराया गया मुक्त

वॉशिंगटन डीसी में जहां 21 साल से ज्यादा उम्र वालों को टीका लगवाने के बाद मुफ्त बियर दी जा रही है, वहीं मैरीलैंड की राज्य सरकार कर्मचारियों को वैक्सीन लगवाने पर 100 डॉलर तक दे रही है। उधर, डेट्रॉयट में 50 डॉलर दिए जा रहे हैं तो न्यू जर्सी में एक डोज के बदले एक बियर केन मुफ्त दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें– Viral : ऑनलाइन क्लास को बंद करना भूल टीचर करने लगे पत्नी संग बच्चों के सामने रोमांस..फिर हुआ ये

अमेरिका में कुछ कंपनियां टीका लगवाने पर अपने कर्मचारियों को दो दिन की छुट्टियां दे रही हैं। वहीं कुछ अन्य कंपनियां 100 फीसदी कर्मचारियों को टीका लगवाने पर कंपनियों को टैक्स में छूट दे रही हैं। यहां तक कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों को बगैर अल्कोहल युक्त बियर का ऑफर दिया जा रहा है।


You may have missed