बड़ी खबर: रायपुर में इलाज़ के दौरान विचाराधीन कैदी फरार
रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां इलाज़ के दौरान विचाराधीन बंदी के फरार होने का मामला सामने आया है। डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से लूट के एक विचाराधीन कैदी फरार हो गया है। कैदी को महासमुंद जेल से इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था।


मिली जानकारी के अनुसार- कैदी का नाम धनी राम धृतलहरे है। उसे अस्पताल के C-4 वार्ड में रखा गया था। बताया जा रहा है कि कैदी मौका देखकर हथकड़ी से हाथ निकाल लिया, फिर फरार हो गया. जानकारी के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। पूरा मामला गोलबाजार थाना क्षेत्र का है।

