भाई और बहन का रिश्ता शर्मसार : 5 साल की मासूम को हैवान भाई ने बनाया अपने हवस का शिकार
बिहार। बिहार के दरभंगा (Darbhanga) जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक 19 साल के चचेरे भाई ने मासूम चचेरी बहन की अस्मत लूट (Rape) ली है। पांच वर्षीय पीड़ित मासूम बच्ची ने भाई द्वारा गलत काम किए जाने की जानकारी अपनी मां को दी।


इसे भी पढ़ें– BIG NEWS : सेल्फी लेते हुए वाटर फॉल में जा गिरे दो सगे भाई, डूबने से हुई दोनों की मौत
मां ने तुरंत पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस (Police) ने आरोपी को गिरफ्तार कर, उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं इस शर्मनाक वारदात के बाद से ही परिवार के लोग परेशान हैं।
पढ़िए पूरी खबर–
पुलिस जानकारी के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी लड़के ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। यह पूरी वारदात दरभंगा के हनुमान नगर क्षेत्र से सामने आई है। पीड़ित परिवार यहां पर एक शादी समारोह में आया हुआ था।
इसे भी पढ़ें– BIG NEWS : टीम इंडिया के इस तेज गेंदबाज के पिता का हुआ निधन, लंबे समय से लड़ रहे थे कैंसर से जंग
आरोपी चचेरा भाई बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने से गोद में उठाकर ले गया और झाड़ियों में ले जाकर मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची ने अपनी मां को पूरी आपबीती बताई। मां ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

