BIG NEWS : सेल्फी लेते हुए वाटर फॉल में जा गिरे दो सगे भाई, डूबने से हुई दोनों की मौत
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से इस वक्त एक दर्दनाक खराब सामने आ रही है, यहां वाटर फॉल घूमने गए पत्नी और बहन उस वक्त सदमे में आ गए जब दो सगे भाई सेल्फी लेते हुए वाटर फॉल में जा गिरे। जिसके बाद दोनों की डूबने से मौत हो गई।


पढ़िए पूरी खबर–
मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला कोरबा जिले के केदाई वाटर फॉल water fall का है, जहां डूबने से दो सगे भाइयों को मौत हो गई। गांव में बिजली गुल होने की वजह से पति-पत्नी और भाई-बहन घूमने के लिए केदाई वाटर फॉल पहुंचे थे। जहां बड़ा भाई सेल्फी लेने के चक्कर में पानी में गिर गया। उसे बचाने के लिए पानी में उतरा छोटा भाई भी वापस नहीं लौटा।
इसे भी पढ़ें– BIG NEWS : टीम इंडिया के इस तेज गेंदबाज के पिता का हुआ निधन, लंबे समय से लड़ रहे थे कैंसर से जंग
उसके बाद पत्नी और बहन ने भी पानी में कूदकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन बचा नहीं सके। बड़े भाई आयुष की महीने भर पहले ही शादी हुई थी। सॉफ्टवेयर इंजीनियर आयुष की लंदन में नौकरी लग गई थी। वो जाने वाला था, लेकिन लॉकडाउन में फंस गया।
इस तरह हुआ ये पूरा हादसा–
मिली जानकारी के मुताबिक कटघोरा में आज आंधी तूफान के चलते बिजली ठप्प था। जिस कारण 30 वर्षीय पीयूष गोयल, भाई आयुष गोयल (19 वर्ष), पत्नी राशि गोयल (27 वर्ष) और बहन रिया गोयल (28 वर्ष) एक साथ घूमने निकल गए। सभी लोग घूमते-घूमते केदाई वाटर फॉल तक पहुंच गए। पानी के किनारे खड़े होकर सभी सेल्फी ले रहे थे।
इसे भी पढ़ें– BIG NEWS : प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर की आत्महत्या, तालाब किनारे खेत में मिली दोनों की लाश
आपस में बातचीत करने में मशगूल थे। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि ये उनकी आखिरी सेल्फी होगी। सेल्फी लेने के दौरान ही बड़े भाई पीयूष गोयल का पैर फिसला और सीधे पानी की गहराई में जा गिरा। पीयूष को पानी में डूबता देख छोटा भाई आयुष भी पानी में छलांग लगा दिया। अपने भाई को बचाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वो भी पानी में डूब गया। इन दोनों भाइयों को तैरना नहीं आता था। यह नजारा देख पीयूष की पत्नी राशि गोयल और बहन रिया घबरा गई. शोर शराबा करने लगे। मदद के लिए आस-पास चिल्लाने लगे।
इसे भी पढ़ें– सावधान! एक और तूफान आ रहा है मचाने तबाही, भारतीय मौसम विभाग ने जारी की चक्रवाती तूफान की चेतावनी
जब उन्हें कोई मदद नहीं मिली, तब वो दोनों भी पानी में कूद गई। क्योंकि उन्हें तैरना आता था। काफी देर तक जद्दोजहद करने के बाद आखिरकार दोनों ने मिलकर पीयूष और आयुष को पानी से बाहर निकाल लिया, लेकिन उन दोनों उन्हें बचा नहीं सके। क्योंकि जब तक दोनों को पानी से बाहर निकाल पाते, उससे पहले ही डूबने से दोनों भाई की मौत हो गई।

