रायपुर पुलिस की नशे के खिलाफ एक और कार्यवाई: अवैध शराब के साथ 3 गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी पुलिस का अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी है। इसी अभियान के तहत देवेंद्र नगर पुलिस ने अवैध शराब के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 7 बोतल अंग्रेजी शराब जप्त की गई।


पढ़िए पूरी खबर-
देवेंद्र नगर थाना प्रभारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 मई को सूचना प्राप्त हुई कि थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री/परिवहन की जा रहीं है। सूचना जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल व थाना देवेन्द्र नगर की संयुक्त टीम ने मुखबीर के बताए स्थान पर जाकर व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान व्यक्तियों ने अपना नाम कुनाल मोरयानी, ऋषभ मोरयानी एवं विजय यादव बताया।
टीम ने उनके पास रखें प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में शराब रखा होना पाया गया। टीम के सदस्यों ने शराब रखने के संबंध में उक्त व्यक्तियों से वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा, लेकिन उन्होंने शराब रखने के संबंध में किसी प्रकार का कोई दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया। आरोपियों के कब्जे से मैकडाॅवल नंबर 01 ब्राण्ड का कुल 7 बाॅटल अंग्रेजी शराब कीमती 6,720/- रूपये एवं शराब बिक्री का नगदी रकम 27,000/- रूपये जुमला कीमती 33,720/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी-
-कुनाल मोरयानी उम्र 25 वर्ष साकिन देवेन्द्र नगर सेक्टर 5 म0न0 ई/58 जलाराम प्रोविजनल के पास थाना देवेन्द्र नगर रायपुर।
-ऋषभ मोरयानी उम्र 24 वर्ष साकिन देवेन्द्र नगर सेक्टर 5 म0न0 ई/58 जलाराम प्रोविजनल के पास थाना देवेन्द्र नगर रायपुर।
-विजय यादव उम्र 30 वर्ष सा. शिव मंदिर के पास पंडरी ताजनगर चैकी थाना सिविल लाईन रायपुर।

