August 25, 2026

CG NEWS : ट्रेन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, मर्ग कायम कर जाँच में जुटी पुलिस

rel

महासमुंद। खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम हाड़ाबंद रेलवे ट्रैक के पास ट्रेन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।


जानकारी के अनुसार कमारडेरा ग्राम हाड़ाबंद निवासी धुतिया मेहर पिता मयाराम मेहर (55) सुबह अपने कृषि कार्य के लिए खेत गया था। उसका खेत रेलवे ट्रैक से लगा हुआ है। 10 बजे खेत से वापस घर लौट रहा था । उसी समय ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसे कम सुनाई देता था।


You may have missed