CG NEWS : 50 किलो गांजे की तस्करी करते पत्रकार सहित तीन गिरफ्तार, पत्रकार का धौस जमाकर टीम से कर रहा था बहस
सरायपाली। सिंघोड़ा पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पास प्रेस लिखे कार में सवार चार लोगों को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। ये लोग लग्जरी कार में गांजा की तस्करी कर भिलाई दुर्ग की ओर जा रहे थे । तलाशी के दौरान कार में सवार अपने आप को पत्रकार बताकर पुलिस की टीम के साथ बहस कर रहा था, लेकिन टीम को शक होने पर कार की डिक्की को जब चैक किया तो उन्हें गांजे का पैकेट मिला।


कार की डिक्की में 50 पैकेट गांजा भरा हुआ था। जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त लग्जरी कार सहित 4 मोबाईल, प्रेस आईडी कार्ड व 2100 रुपए नगद जब्त कर एनडीपीएस की धारा के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
इसे भी पढ़े- देवर-भाभी का अवैध संबंध: अवैध संबंध के बीच रोड़ा बन रहे बड़े भाई को छोटे भाई ने ही लगा दिया ठिकाने
सिंघोड़ा थाना प्रभारी चंद्रकांत साहू ने बताया कि गांजा तस्करी के आरोप में एक समाचार पत्र के प्रतिनिधि सेक्टर 11 वार्ड नंबर 32 1/एफ गली नंबर 52 जोन 2 खुर्सीपार भिलाई थाना खुर्सीपार जिला दुर्ग निवासी रजनीश पाण्डे पिता मुन्नालाल पाण्डे (32), धनानंद बेहरा पिता पानु बेहरा (29), बीएमवाय हाउसिंग बोर्ड कालोनी चरौदा क्वाटर नंबर 3 थाना भिलाई जिला दुर्ग निवासी धनंजय श्रीवास्तव पिता स्व0 अनिरूध्द कुमार श्रीवास्तव (46) एवं विनोद महोबिया पिता भुरेलाल महोबिया (47) को गिरफ्तार किया है ।
पत्रकार का धौस जमाकर टीम से कर रहा था बहस –
चेक पोस्ट रेहाटीखोल के पास ड्यूटी पर तैनात आरक्षक सुशांत बेहरा को मुखबिर से सूचना मिली कि एक भूरे रंग की कार जिसमें प्रेस लिखा है, वह ओडिशा से तेज रफ्तार से सरायपाली की ओर आ रहा है। सूचना पर ओडिशा की ओर से आ रही भूरे रंग की कार क्रमांक सीजी 07 9877 को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार चालक ने बिना रोके तेज रफ्तार से आगे बढ़ा दिया।
इसे भी पढ़े- CG BREAKING : मदिरा प्रेमियों के लिए खुशखबरी..अब शराब दुकानों में भी मिलेगी शराब
इसकी सूचना थाना प्रभारी को दी, इसके बाद टीम ने एनएच- 53 रियाज ढाबा के पास घेराबंदी कर कार को रोका । टीम ने तलाशी लेने के लिए डिक्की खोलने को कहा तो, कार से उतर कर रजनीश पांडे अपने आप को एक समाचार पत्र का पत्रकार बताकर बहस करने लगा । इसके बाद पुलिस ने उसे सूमझाईश दी और डिक्की की तलाशी ली। इस दौरान गांजा मिला।

