BIG NEWS : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ FIR दर्ज..जानिए क्या है पूरा मामला
रायपुर। कांग्रेस की शिकायत पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सिविल लाइन थाना में धारा 504,505 (1 b,c) 188, 469 IPC के तहत मामला दर्ज किया है।


टूलकिट मामले में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है।
बता दें कि आईसीसी, अनुसंधान विभाग के लेटरहेड को जाली बनाने और उस पर झूठी और मनगढ़ंत सामाग्री इंटरनेट मीडिया पर साझा करने के आरोप लगाया गया है।

