सत्ता के मद में चूर कांग्रेस अपने हर कृत्य से जनता के सामने हो रही है बेनकाब – रंजना साहू
धमतरी। टूल किट (गुप्त दस्तावेज) बनाकर, देश के खिलाफ षड्यंत्र रचने वाली लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की हत्यारी कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने कहां की भूपेश बघेल की सरकार आज खुद अपने आप को उठाने की साजिश में इतना गिर गई हैं कि देश की गरिमा भंग करने की कोशिश कर डाली, लोकतंत्र का मजाक बनाने वाली भूपेश सरकार सत्ता के दुरुपयोग में सबको गिरफ्तार तो कर सकती है, पर देशवासियों की नजर में फिर कभी उठ नहीं पाएगी।


सत्ता के मद में चूर कांग्रेस अपने हर कृत्य से जनता के सामने बेनकाब हो रही है, ओछेपन के निम्न स्तर पर जाकर भी वे सत्य को न डरा सकते है, और न ही डिगा सकते हैं। टुलकिट ने यह साबित कर दिया कि सत्ता के मोह में कांग्रेस राष्ट्र विरोधी होने से भी पीछे नहीं हटती है, अपने राजनीतिक लाभ के लिए कांग्रेस ने राष्ट्र को बदनाम करने की साजिश की है, यह ओछेपन की हद है। अपनी काली करतूतों को छिपाने के लिए आज सत्ता के नशे में चूर सरकार कुछ भी करने को तैयार है।
निचले स्तर की राजनीति के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ षड्यंत्र प्रदेश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। लोकतंत्र को बार-बार शर्मसार करने वाली षड्यंत्रकारी कांग्रेस पार्टी स्तरहीन राजनीति करके संविधान का मजाक बनाने में लगी हुई है, लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आजादी सभी के लिए है, यदि फर्जी एफ आई आर कर गिरफ्तारी किया जाता है, तो यह लोकतंत्र की हत्या होगा। विधायक रंजना डीपेंद्र साहू, के साथ प्रीतेश गांधी प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य भाजपा, उमेश साहू सांसद प्रतिनिधि, महावीर सिन्हा किसान मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष, भूपेश शाह व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, सरिता यादव पूर्व पार्षद, अनिता यादव, रुद्री सरपंच, शेखर सिन्हा, डीपेंद्र साहू पूर्व जनपद सदस्य, चिरौंजी साहू धरना स्थल पर उपस्थित रहे।
टूलकिट मामले के सामने आने से बौखलायी भूपेश सरकार के एफआईआर दर्ज करने से देश की जनता नहीं डर जाएगी, कांग्रेस का राष्ट्र विरोधी चेहरा साफ दिखने लगा है। #भूपेश_हमें_भी_करो_गिरफ्तार pic.twitter.com/0kgndJJJeA
— Ranjana Dipendra Sahu (@RanjanaSahuBJP) May 21, 2021

