April 29, 2026

BIG NEWS : राजधानी के इस इलाके के कोलबिंया ऑयल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, रायपुर का आसमान हुआ धुआं ही धुआं

IMG_20210521_185316

Heavy fire in Kolbia oil factory in Rajdhani :


रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है,यहां के भनपुरी क्षेत्र के कोलबिंया ऑयल फैक्ट्री  (Kolbia oil factory) में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक है कि पूरी फैक्ट्री में अफरा तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके के लिए पहुंची हुई है। वहीं दमकल की गाड़ियों को भी मौके के लिए बुलाया गया है। हालांकि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन लाखों की नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

पढ़िए पूरी खबर–
मिली जानकारी के अनुसार भनपुरी क्षेत्र स्थित सूर्या वायर फैक्ट्री ने यह आग लगी है। आग भीषण रूप ले लिया है। आसपास का क्षेत्र कालधुआं से भर चूका है। पुलिस ने बताया कि दमकल की 7 से 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया गया है। फिलहाल इस हादसे में अच्छी बात ये रही कि जिस वक्त फैक्ट्री में आग लगी उस वक्त कोई भी कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर मौजूद नहीं था।


You may have missed