कलयुगी मां ने बेटी की चाह में अपने एक माह के बेटे को फेंका कुएं में..जानिए आखिर कहा की है यह घटना
बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले से मानवता को शर्मसार कर के रख देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपने ही एक माह के बेटे को कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।


पढ़िए पूरी खबर–
दरअसल यह पूरा मामला मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले का बताया जा रहा हैं। जहां बेटी की चाहत में कलयुगी मां ने एक माह के बेटे को कुएं में फेंककर उसकी हत्या कर दी। महिला ने हत्या को घटना बताते हुए कहा कि बच्चे की मौत कुएं में डूबने से हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
खेत के कुएं में दिया बेटे को फेंक–
बड़वानी जिले के जुलवानिया थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया जिसमें थाना क्षेत्र के ग्राम सांगवी ठान की रहने वाली महिला ललिता उर्फ (रली बाई) ने बेटी की चाहत में 1 माह के दुधमुंहे बेटे को अपने घर से 2 किलोमीटर दूर जाकर एक खेत के कुएं में फेंक कर उसकी हत्या कर दी।
इसे भी पढ़ें– छत्तीसगढ़ में SEX RACKET : कोतवाली ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला और पुरुष संदिग्ध हालत में गिरफ्तार
थाना प्रभारी सोनू शितोले के अनुसार, ललिता बाई की तीन संतान हैं जिसमें तीसरा बेटा एक माह का था। ललिता को बेटी की चाहत थी लेकिन फिर बेटा एक माह का हो गया था और दिन-रात काफी रोता था। इससे ललिता बाई परेशान हो गई थी और 16 मई की सुबह 4 बजे के लगभग आरोपी महिला ने अपने घर से 2 किलोमीटर दूर जाकर एक खेत के कुएं में दूधमुंहे बच्चे को फेंक दिया।
इसे भी पढ़ें– BIG NEWS : प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर की आत्महत्या, तालाब किनारे खेत में मिली दोनों की लाश
पानी में डूबने से बालक की मौत हो गई थी। हत्या को छिपाने के लिए पुलिस को गुमराह कर बताया कि बच्चा कुएं में गिर गया था। पुलिस ने केस कायम किया एवं उसके बाद विवेचना में पाया कि बच्चे की हत्या ललिता बाई द्वारा की गई थी जिसके बाद पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

