छत्तीसगढ़ शासन की राजीव गांधी किसान न्याय योजना को लेकर ट्वीटर पर छाया #KisanKoNYAY हैशटैग
Shadow on Twitter hashtag #KisanKoNYAY :
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रदेश के 22 लाख किसानों को खरीफ सीजन 2020-21 की पहली किश्त के रूप में 1500 करोड़ रूपए की कृषि आदान सहायता राशि (इनपुट सब्सिडी) का अंतरण उनके बैंक खातों में किया।



तो वही छत्तीसगढ़ शासन की राजीव गांधी किसान न्याय योजना (Rajiv Gandhi Farmer Justice Scheme) को लेकर आज सोशल मीडिया में खासी उत्सुकता बनी रही। सोशल प्लेटफार्म ट्वीटर पर हैशटैग #KisanKoNYAY पांचवे नंबर पर किया ट्रेंड।

