April 18, 2026

प्रेमी युगल को आत्तिजनक हालत में पकड़कर ग्रामीणों ने कर दी जमकर धुनाई, फिर जोड़े की बीहा भी रचाई

IMG_20210522_122018

After grabbing the loving couple in a dangerous condition :


यूपी। यूपी के कुशीनगर जिले से एक खबर सामने आई है यहां ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक हालत में पकड़ कर जमकर धुनाई की और यहीं नहीं उसके बाद उन दोनों की शादी भी रचा दी है।

पढ़िए पूरी खबर
दरअसल यह पूरा मामला यूपी के कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के गांव भठही बाबू का है। शुक्रवार को प्रेमिका के घर आत्तिजनक हालत में प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने धर दबोचा। पहले प्रेमी की पिटाई की, फिर दोनों के परिजनों को बुलाकर मंदिर में शादी करा दी। पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है।

भनक लगने पर ग्रामीणों ने पकड़ा–
भठही बाबू निवासी एक युवक का गांव की ही रहने वाली लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुरुवार की रात प्रेमिका के घर में दोनों थे। ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई। दोनों के आपत्तिजनक अवस्था में मिलने पर ग्रामीणों ने पहले प्रेमी की पिटाई की फिर परिजनों को बुलाया। बाद में माता-पिता व संभ्रांत लोगों की उपस्थिति में गांव में स्थित मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई।

युवती के मां को लगी भनक
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच बहुत दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुरुवार की रात में प्रेमी लड़की से मिलने उसके घर आ गया था। इस दौरान इसकी भनक लड़की की मां को लगी तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद ग्रामीण पहुंच गए।


You may have missed