BIG NEWS : अज्ञात लोगों ने किया नायब तहसीलदार पर पत्थरों से हमला, तहसीलदार सहित दो आरक्षक हुए गंभीर रूप से घायल
Naib Tehsildar Ashok Singh attacked :


कोरिया। छत्तीसगढ़ कोरिया जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां बीती रात अज्ञात लोगों ने नायब तहसीलदार के वाहन पर हमला कर दिया। लोगों ने पहले तो रात में सड़क पर पत्थर रख कर गाड़ी को रोका और फिर हमला कर दिया। इस हमले में जहां नायब तहसीलदार अशोक सिंह (Naib Tehsildar Ashok Singh attacked) गंभीर रूप से घायल हुए हैं वहीं उनके साथ मौजूद दो आरक्षकों को भी चोटें आई हैं।
पढ़िए पूरी खबर–
बता दें कि जनकपुर थाना क्षेत्र में बीती रात घटई गांव में बिना अनुमति की शादी होने की सूचना मिली थी, सूचना पर नायब तहसीलदार और दो आरक्षक समझाइश देने गए थे, वहीं वापसी में कंजिया व चांटी के बीच यह घटना हो गई। घटना में लगभग एक दर्जन लोगों के शामिल होने की सूचना मिली है, बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हैं।

