सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका : 53 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी..5वीं पास से ग्रेजुएट को सुनहरा मौका
Golden opportunity to get a government job :


रायपुर। लॉकडाउन और कोरोनाकाल में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार के बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने अलग-अलग 53 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन आंगनबाड़ी सेविका, मिनी आंगनबाड़ी सेविका और आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती के लिए जारी किया गया है।
यहां होगी भर्ती–
यह भर्ती राज्य के विभिन्न जिलों में तीन श्रेणियों के तहत आगरा, अंबेडकरनगर, अमेठी, फैजाबाद, फिरोजाबाद, हाथरस, मऊ और सहारनपुर जिलों में किया जाएगा। इसमें से उत्तर कुशीनगर जिले के लिए 6 जून, 2021 तक अप्लाई करने की तिथि बढ़ा दी गई है।
कौन कर सकता है अप्लाई–
यह भर्ती अभियान केवल महिलाओं के लिए है। 5वीं पास महिलाएं, आंगनवाड़ी हेल्पर के पद पर आवेदन कर सकती हैं। हाई स्कूल पास (12वीं पास) – आंगनवाड़ी वर्कर और मिनी आंगनवाड़ी वर्कर पद के लिए और किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट उम्मीदवार आंगनवाड़ी सुपरवाइजर, सीडीपीओ या डीपीओ पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा–
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी हेल्पर पद के लिए 01 जनवरी 2021 तक कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष उम्र होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया–
यूपी आंगनबाडी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
पदों का विवरण देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करें http://balvikasup.gov.in/BalVikasUP2/OnlineVacancySearch.aspx
आवेदन करने के लिए इस लिंक को क्लिक करें
http://balvikasup.gov.in/BalVikasUP2/NewRegistrationInstruction.aspx

