CGBSE 12th Exam 2021 : ब्रेकिंग..12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर जारी हुआ नई गाइडलाइन..अब इस तरह से परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
Now CGBSE 12th board students will take the exam while sitting at home :


रायपुर। छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दिशा निर्देश जारी कर दिया है। अब विद्यार्थी परीक्षा घर बैठे देंगे। परीक्षार्थियों को निर्धारित केंद्रों से उनके ओर से चुने गए विषयों के प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं 1 से 5 जून तक वितरित किए जाएंगे। परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने के बाद उत्तर लिखकर 5 दिन की समय सीमा में अपने निर्धारित केंद्रों में जमा करेंगे। जो छात्र 1 जून को प्रश्न पत्र उत्तर पुस्तिका प्राप्त करता है उसे 6 जून को उत्तर पुस्तिका जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय पर उत्तर पुस्तिका जमा नहीं करने पर छात्रों को अनुपस्थित माना जाएगा। उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने और जमा करने के लिए अवकाश के दिनों में भी परीक्षा केंद्र कार्यालयीन समय तक खुले रहेंगे।


