कोरोना कहर : राजधानी में 1 जून की सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू..तो यहां रहेगा वैवाहिक कार्यक्रम पूरी तरह से प्रतिबंध
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना कर्फ्यू को बढ़ा दिया है। अब 1 जून सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। कलेक्टर ने कोरोना कर्फ्यू बढ़ाने का आदेश जारी किया है।


दतिया जिले में 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया गया है। इस दौरान वैवाहिक कार्यक्रमों में पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। सुबह 9 बजे से 12 बजे तक मटेरियल सप्लायरों को छूट दी जाएगी। किराना, सब्जी और दूध की होगी होम डिलीवरी कीजा सकेगी। कलेक्टर संजय कुमार ने आदेश जारी किया है।

