April 17, 2026

BIG NEWS CG : शहर से लगे इस क्षेत्र में मिला युवक का सर कुचला लाश, पुलिस कर रही मामले की जांच

IMG_20210522_200948

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर मिल रही है की कोनी क्षेत्र के सामने रेत घाट के पास मुंशी का काम करने वाले युवक के सिर को पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। युवक की लाश मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। आशंका जताई जा रही है कि रेत माफियाओं से विवाद के बाद मुंशी की हत्या हुई होगी।


कोनी पुलिस के अनुसार मूलत: बिहार का रहने वाला सत्येंद्र सिंह (40) सरकंडा के लक्ष्मी निवास में रहता था। वह बिलासा ताल व आसपास के रेत घाट में मुंशी का काम करता था।

मिली जानकारी के नौसर वह रात में रेत चोरी कर परिवहन करने वालों की देखरेख करता था। शुक्रवार की रात वह ड्यूटी पर था। इस बीच शनिवार की सुबह कोनी पुलिस को सूचना मिली कि बिलासा ताल स्थित रेत घाट के पास युवक की खून से लथपथ लाश मिली है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस बीच एडिशनल एसपी सिटी उमेश कश्यप, सीएसपी निमिषा पांडेय के साथ ही टीआइ रविंद्र यादव भी वहां पहुंच गए। पूछताछ के दौरान मृतक के शव की पहचान की गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तत्कालीक विवाद के बाद युवक पर पत्थर से हमला कर वारदात को अंजाम दिया गया है।

पुलिस के अनुसार घटना तड़के तीन से पांच बजे के बीच की बताई जा रही है। जांच में जुटी पुलिस ने आसपास के चार-पांच संदेहियों को पूछताछ के लिए पकड़ लिया है। हालाकि, अभी तक हत्यारों व हत्या की वजह का पता नहीं चल सका है।


You may have missed