May 19, 2026

युवक ने फेसबुक में महिला से की दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

ra

Young man raped a woman by pretending to marry :

बिलासपुर। पति को छोड़कर अकेली रह रही महिला से युवक ने फेसबुक (Facebook) के जरिए दोस्ती की। फिर उसे प्रेमजाल फंसाकर में शादी करने का झांसा दिया, और युवक उसके साथ दुष्कर्म (Rape) करता रहा। बाद में युवक ने उससे शादी रकने से इन्कार कर दिया। महिला ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की। जांच के बाद अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


सिविल लाइन टीआइ सुरेंद्र स्वर्णकार ने बताया कि 26 वर्षीय महिला अपने पति को छोड़कर अकेली रहती है। इस दौरान फेसबुक (Facebook)  के जरिए महिला की पहचान सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भारतीय नगर निवासी शैलेंद्र साहू से हुई। दोनों आपस में फेसबुक में चैटिंग करने लगे। फिर उनकी दोस्ती हो गई। इस बीच दोनों आपस में मिलने जुलने लगे। फिर युवक उसके घर आना जाना करने लगा।

इस बीच युवक ने उससे प्यार का इजहार किया। युवक ने महिला को प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने का झांसा दिया, और शारारिक संबंध बनाने लगा। बाद में महिला को पता चला युवक भी पहले से शादी शुदा है। इस पर महिला ने उससे शादी करने के लिए दबाव बनाया। लेकिन प्रेमी युवक शैलेंद्र साहू ने उससे शादी करने से मना कर दिया। इससे परेशान होकर पीडि़त महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी शैलेंद्र साहू के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


You may have missed