April 19, 2026

BIG NEWS : सूरजपुर में कलेक्टर के बाद अब SDM ने भी युवक को जड़ा तमाचा, वीडियो वायरल

sdm

Surajpur SDM Prakash Singh Rajput also slapped the young man :

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर (Surajpur) में युवक को बीच सड़क थप्पड़ मारने वाले कलेक्टर रणबीर शर्मा (Collector Ranbir Sharma) के बाद एसडीएम प्रकाश सिंह राजपूत (SDM Prakash Singh Rajput) भी उन्हीं के नक़्शे कदम पर चल रहे हैं। एसडीएम (SDM) ने भी एक युवक को पहले थप्पड़ मारा। हालाँकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्लकस्टर पर कार्रवाई करते हुए उन्हें मंत्रालय अटैच कर दिया है, लेकिन एसडीएम पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।


एसडीएम के पास वैसे तो दंडाधिकारी की कार्रवाई का अधिकार होता है, लेकिन क्षेत्र में अपना दबदबा बनाकर रखने के लिए कुछ अधिकारी इस तरह की हरकत को अंजाम देते हैं। कलेक्टर की तरह एसडीएम पर भी कार्रवाई की मांग क्षेत्र की जनता कर रही है। वायरल वीडियो के अनुसार पहले एसडीएम राजपूत ने युवक को थपड़ मारा, फिर उठक-बैठक करने कहा।


You may have missed