June 3, 2026

CG ब्रेकिंग : सूरजपुर में कलेक्टर के बाद अब कोतवाली टीआई बसंत खलखो पर गिरी गाज..किया गया लाइन अटैच

IMG_20210523_182257

Kotwali Ti Basant Khalkho line attached in Surajpur :


सूरजपुर। वीडियो वायरल होने के बाद सूरजपुर में कोतवाली टीआई बसंत खलखो (Kotwali Ti Basant Khalkoपर गाज गिरी है। उन्हें लाइन अटैच कर दिया गया है। लाइन अटैच का यह आदेश एसपी राजेश कुकरेजा ने जारी किया है।

पढ़िए पूरी खबर–
दरअसल, युवक पर लाठी बरसाते हुए निरीक्षक खलखो (Kotwali Ti Basant Khalko) का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों का पुलिस के खिलाफ गुस्सा बढ़ गया है।

इस वीडियो में पुलिस वाले दो स्कूटी सवार को रोकते हैं और पीछे बैठे युवक को स्कूटी से उतरने कहता है। इसके बाद टीआई उसकी लाठी से जमकर पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। इसे देखकर स्कूटी चालक फरार हो जाता है। इस दौरान पीछे बैठा शख्स एक कागज दिखाता है। इसके बावजूद उसे लाठी से पीटा गया।


You may have missed