June 3, 2026

CG BREAKING : सीएम भूपेश बघेल ने लिया बड़ा एक्शन..युवक को थप्पड़ मारने वाले कलेक्टर की हुई छुट्टी.. अब ये होंगे जिले के नए कलेक्टर

IMG_20210523_105626

Surajpur collector slaps a young man :


रायपुर। थप्पड़ कांड के बाद सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा एक्शन लिया है। वही मामले को गंभीरता से लेते हुए सूरजपुर कलेक्टर को हटाने के निर्देश दिए है। ट्वीट कर कहा – सोशल मीडिया के माध्यम से सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा (Surajpur collector Ranbir Sharma) द्वारा एक नवयुवक से दुर्व्यवहार का मामला मेरे संज्ञान में आया है। यह बेहद दुखद और निंदनीय है। छत्तीसगढ़ में इस तरह का कोई कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर रणबीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं। किसी भी अधिकारी का शासकीय जीवन में इस तरह का आचरण स्वीकार्य नहीं है। इस घटना से क्षुब्ध हूँ। मैं नवयुवक व उनके परिजनों से खेद व्यक्त करता हूँ।

इसी कड़ी में अब छत्त्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियोें की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। जिसके तहत रायपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गौरव कुमार सिंह को सूरजपुर जिले का नया कलेक्टर पदस्थ किया गया हैं वहीं थप्पड़ कांड के बाद रणवीर शर्मा को कलेक्टर सूरजपुर से स्थानांतरित करते हुए तत्काल प्रभाव से मंत्रालय में संयुक्त सचिव(प्रतीक्षारत) के पद पर पदस्थ किया गया है।

https://twitter.com/AdityaRajKaul/status/1396144675325546496?s=19

#SuspendRanbirSharmaias


You may have missed