July 21, 2026

छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे पेट्रोल डीजल के रेट, जाने क्या है आज रेट

petrol__diesel_price_19282623

रायपुर। लॉकडाउन और कोरोनाकाल में भी पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी का दौरा जारी है। जिसके चलते हर दिन पेट्रोल पेट्रोल के दाम रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। आज हुई बढ़ोतरी के साथ अब प्रदेश में एक लीटर पेट्रोल के दाम 91 रुपए के पार हो गया।


बताते चले कि प्रदेश में पेट्रोल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसके चलते पहली बार पेट्रोल के दाम 91 रुपए के पारा हो गया है। मई माह के पहले दिन एक ​लीटर पेट्रोल के दाम 88 रु 88 पैसे थी, लेकिन अब दामों में बढ़ोतरी होने से 91.31 रुपए हो गया है। बीते पांच माह में साढ़े आठ रुपए से ज्यादा का इजाफा हुआ है।


You may have missed