कोरोना से ठीक हुई नव विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग कायम कर पुलिस कर रही जाँच
Newlyweds hanged after recovering from Corona infection :
भोपाल। भोपाल के (Bhopal) कोलार के अमरनाथ कॉलोनी (Amarnath Colony) में रहने वाली 29 साल की पूनम सिंह ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका कोरोना संक्रमित हो चुकी थी। दस दिन पहले ही उबरी भी मृतका ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है। कोलार पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मर्ग कायम कर जांच की सौंप दिया है। मर्ग कायम कर जांच की जाएगी। पूनम का पति आयुष निजी काम करता है। पिछले दिनों पूनम की सास की कोरोना बीमारी के चलते मौत हो गई थी। कोरोना की चपेट में पूनम भी आ गई थी। दस दिन पहले ही वह उबरी थी। लेकिन तब से यह डिप्रेशन में थी। पुलिस को आशंका है कि इसी कारण उसने जान दी होगी।



