June 3, 2026

CG NEWS: लॉकडॉउन में जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाई, गोदाम से 14 लाख से ज्यादा का गुटखा और तंबाकू जप्त

jkhira

Gutkha and tobacco seized more than 14 lakh rupees from warehouse :

 


कांकेर। लॉकडॉउन में जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए गुटखा और तंबाकू (Gutkha and tobacco) का जखीरा पकड़ा है। गोदाम से 19 बोरी आशिकी पान मसाला, 423 बोरी तंबाकू, जिसकी कीमत 14 लाख 90 हजार रुपये बताई गई और बिना लाइसेंस के भंडारण किया जाना पाया गया। मौके पर बिल मांगने पर बिल प्रस्तुत नहीं किया। गुटखा और तंबाकू को नमूना जांच के लिए भेजते हुए गोदाम को सीज कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संयुक्त टीम सेन चौक स्थित मिलन मार्केट में जांच करने पहुंची थी। मिलन मार्केट के मालिक ने दरवाजा अंदर से बंद कर दिया, जिसके बाद संयुक्त टीम सरंगपाल स्थित एक गोदाम में पहुंची, रामनंदन देवांगन ने गोदाम का मालिक मिलन मार्केट वाले का होना बताया। गोदाम से 19 बोरी पान मसाला और 423 बोरी तंबाखू को जांच रिपोर्ट आने तक के लिए जब्त कर सीज किया गया है। कार्रवाई के दौरान एसडीएम उमाशंकर बन्दे के नेतृत्व में विमल कुमार सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी , महेंद्रश्याम कार्तिक सहा राजस्व निरीक्षक नगर पालिका कांकेर, नीरज कुमार नायब तहसीलदार कांकेर, निश्चय भट्ट राजस्व निरीक्षक कांकेर, नंद किशोर हिरवानी नमूना सहायक एवं पुलिस विभाग की सयुक्त टीम मौजूद थी ।


You may have missed